शादी समारोह में टूटी पीपल की डाल, सिर पर चोट से रिश्तेदार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के रामकोला कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान पीपल की एक डाल टूटकर गिर गई, जिससे चंदौली से आए रिश्तेदार महमूद की मौत हो गई। यह घटना समारोह के दौरान हुई, जिससे खुशियों का माहौल गम में बदल गया। महमूद की पत्नी और तीन बच्चों पर दुख का साया छा गया है।

शादी समारोह में टूटी पीपल की डाल, सिर पर चोट से रिश्तेदार की मौत

कुशीनगर, निज संवाददाता। रामकोला कस्बा में शादी समारोह में बन रहे भोजन वाले स्थल पर अचानक पीपल की डाल टूट कर गिर पड़ी। सिर पर चोट लगने से चंदौली से शाही में आए रिश्तेदार की मौत हो गयी। इसके बाद खुशियों के माहौल गम पसर गया। नगर पंचायत रामकोला कस्बा मस्जिद टोला निवासी स्व सफीक अहमद की पुत्री गुलिस्ता की मंगलवार को शादी थी। समारोह के लिए घर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे रिश्तेदारों व बारात के लिए भोजन बन रहा था। स्व सफीक के साढ़ू के दामाद महमूद (52) पुत्र हैदर अली निवासी मुगल सराय, नई बस्ती, चन्दौली भी अपनी पत्नी रूबीना खातून के साथ शादी में आए थे।

वह खाना बनने वाले स्थान पर बैठे थे। मंगलवार की रात करीब 8 बजे अचानक पीपल की डाल ऊपर से टूट कर गिर पड़ी। डाली सीधे महमूद के सर पर गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी। वह बुरी तरह घायल हो गए। रिश्तेदारों ने आनन फानन में रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शाही समारोह की खुशियों में खलल पड़ गया। महमूद की पत्नी रूबीना खातून का रो रो कर बुरा हाल है। महमूद की 5,7 और 10 वर्ष की तीन संतानें हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।