
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, कोहराम
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली के रामधाम पोखरा में पिछले 31 दिसंबर की दोपहर दरवाजे पर आग सेंक रही एक महिला के साड़ी में यकायक आग लग गई थी।
पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली के रामधाम पोखरा में पिछले 31 दिसंबर की दोपहर दरवाजे पर आग सेंक रही एक महिला के साड़ी में यकायक आग लग गई थी। इसमें बुजुर्ग महिला मेन सड़क पर पहुंच कर धू धू कर जलने लगी थी। रास्ते से गुजर एक युवती समेत लोगों ने महिला को बचाया था। मेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। देर शाम महिला का अंतिम संस्कार हुआ। पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर रामधाम पोखरा मेन बाजार दक्षिणी महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य नगर निवासिनी कमलावती पत्नी स्व. नागेश्वर शर्मा उम्र 60 वर्ष पिछले 31 दिसंबर दिन बुधवार को दरवाजे पर टोकड़ी में आग सेंकते हुये पड़ोसी साधू से बात कर रही थी।
इस दौरान यकायक आग उसके साड़ी में पकड़ लिया था। साधू ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों को देख कर किनारे हो गया था। इसके बाद महिला धू धू कर जलती हुई मेन सड़क पर पहुंच गई थी। इस दौरान रास्ते से गुजर रही एक युवती ने महिला को बचाने के लिए आगे आई। युवती ने जान की बाजी लगाकर महिला को बचाया था। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर इलाज कराने के बाद जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुजुर्ग महिला का इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर 11 जनवरी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर पहुंचे। वहां पर इलाज के दौरान सोमवार की शाम मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव पहुंचा तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। देर शाम दिव्यांग बेटा पप्पू ने मां के शव को मुखाग्नि दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




