अलाव से पशु बाड़े में लगी आग, पशु पालक की जलकर मौत

Jan 17, 2026 09:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम नौगावा में बीती रात पशु बाडे में

अलाव से पशु बाड़े में लगी आग, पशु पालक की जलकर मौत

कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम नौगावा में बीती रात पशु बाडे में अलाव की चिंगारी से आग लग गई। उसमें सो रहे बुर्जुग पशु पालक की जलकर मौत हो गई। जबकि एक भैंस व पडिया झुलस गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, एसडीएम रामवीर सिंह,नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के साथ मौके पर पहुंच पीडित परिवार को सांत्वना दी। आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौगावा निवासी फेंकू 65 वर्ष पुत्र संत के एक पुत्र अंबिका व तीन पुत्रियां हैं।

तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है।फेंकू का गांव से बाहर पशुबाडा है। जिसमें वह एक भैंस व एक पडिया पाल रखा है।रोज की भांति फेंकू खाना खाकर शुक्रवार की रात पशुबाड़े में सोने गए थे। पशुबाड़े में जल रहे अलाव की चिंगारी से देर रात आग लग गई। देखते देखते पशुबाडा जलने लगा। इसी आग में जलकर बुर्जुग फेंकूं की मौत हो गई। जबकि भैंस व पडिया झुलस गई।आग की लपट देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाया। फेंकू के जले हुए शव को बाहर निकाला। वहीं इसकी सूचना पर रात्रि में ही विधायक, एसडीएम,नायब तहसीलदार, राजस्वकर्मी व पुलिस मौके पर पहुंच गयी।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक ने रो रहे पिडित परिवार को ढाढस बांधते हुए सरकारी सहायता दिलाने का उन्हें आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।