Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTragic Discovery Missing Child s Body Found in Canal Near Home
गायब इकलौते बेटे की घर के समीप नहर में डूबने से मौत

गायब इकलौते बेटे की घर के समीप नहर में डूबने से मौत

संक्षेप: Kushinagar News - जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा में गायब तीन वर्षीय विराट गुप्ता की लाश नहर में मिली। बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट परिवार ने पुलिस को दी थी। खोजबीन के बाद रविवार की शाम शव बरामद हुआ। परिवार...

Mon, 18 Aug 2025 05:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा से एक दिन पूर्व गायब इकलौते मासूम बच्चे की लाश रविवार की शाम घर से थोड़ी दूर नहर के पानी में मिली। इकलौते बेटे की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा निवासी राकेश गुप्ता का तीन वर्षीय बेटा विराट गुप्ता शनिवार की देर शाम छह बजे घर से गायब हो गया। परिजन काफी खोजबीन करने के बाद रविवार की सुबह थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यम से बच्चे की तलाश में जुट गई। रविवार की शाम तीन बजे बच्चे की लाश घर से पांच सौ मीटर दूर बहने वाली नहर से बरामद हुई। सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष जटहां बाजार आलोक कुमार यादव, दरोगा देवव्रत यादव, प्रियांशू राय आदि पुलिस कर्मियों के अलावा फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि मृतक का घर दो जगह है। उसकी दादी दो बच्चों को लेकर घोठा पर गई थी। उनके पीछे मासूम भी चला गया। इसके बाद दादी उन बच्चों को लेकर मंसाछापर बाजार में कुछ सामान लेने पहुंच गई। घर से बच्चे की गायब होने पर परिजन घोठा पर पहुंचे तो ताला बंद था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा खोजते हुये नहर में पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विराट की बड़ी बहन आरोही, मां व दादी का रो रो कर बुरा हाल है। इसके बड़े भाई राजवीर की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। इस संबंध में सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि गायब बच्चे की लाश घर के समीप नहर में मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।