Kushinagar News: गरीब परिवार की मदद को आगे आए पप्पू पांडेय, ली परिवार की जिम्मेदारी
Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पश्चिम टोला निवासी 45 वर्षीय हरिलाल

Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पश्चिम टोला निवासी 45 वर्षीय हरिलाल शाह की गरीबी और बीमारी के कारण मौत हो गई। परिवार में अकेले कमाने वाले हरिलाल की मौत के बाद पत्नी राजकुमारी देवी और पांच बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के पास केवल सफेद राशन कार्ड है और अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात सामने आई है।हरिलाल की मौत की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता पप्पू पांडेय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया और तत्काल खाद्यान्न सामग्री के साथ आर्थिक सहायता दी। उन्होंने गांव के समीप संचालित पीस एकेडमी के निदेशक जावेद आलम से बात कर परिवार के सभी बच्चों की पढ़ाई नि:शुल्क कराने की घोषणा की।
पप्पू पांडेय ने मौके से ही सीडीओ और बीडीओ से फोन पर वार्ता कर परिवार की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को पात्रता के आधार पर अंत्योदय राशन कार्ड, पक्का आवास, विधवा पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पप्पू पांडेय ने कहा कि हरिलाल की मौत बेहद दुखद है। बच्चों की स्थिति देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ वह व्यक्तिगत स्तर पर भी परिवार की मदद करते रहेंगे। उन्होंने स्वर्गीय हरिलाल शाह की बेटियों की शादी का पूरा खर्च और जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों की शिक्षा पीस एकेडमी के माध्यम से नि:शुल्क जारी रखने की बात कही। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोनी, जावेद आलम, चंदन पांडेय, एमयू खान, परवेज आलम, आम्भी चौहान, उपेन्द्र यादव, अजय कुशवाहा, बृजेश सोनी, हातिम आदि मौजूद रहे।


