रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास गांव में एक किशोरी ने रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जा

तरयासुजान, हिन्दुस्तान संवाद।तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास गांव में एक किशोरी ने रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजनों को हुई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।बांकखास निवासी अनिरुद्ध प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री चांदनी फूस के बने घर में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, तरयासुजान एसओ नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


