मामा की शादी में आए युवक की डीजे पर डांस को लेकर हत्या, बिना शादी के लौट गई बारात

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के कस्बा सेवरही में एक व्यक्ति के यहा आई बारात की

मामा की शादी में आए  युवक की डीजे पर डांस को लेकर हत्या, बिना शादी के लौट गई बारात

कुशीनगर, मिथलेश द्विवेदी। सेवरही थाना क्षेत्र के कस्बा सेवरही में एक व्यक्ति के यहा आई बारात की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई, जब डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद के दौरान दूल्हे के भांजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौके पर कोहराम मच गया। इसके बाद बिना विवाह के ही बारात बैरंग लौट गई। दूल्हे के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।नगर पंचायत सेवरही के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी काशी चौहान पुत्र वृक्षा चौहान की पुत्री की बारात तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम तरया कारी शाही से सोमवार की रात दरवाजे पर पहुंची थी।

द्वार पूजा से पहले युवाओं की टोली डीजे साउंड पर डांस कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर डांस कर रहे युवकों के विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। मामा राहुल चौहान की बारात में आया भांजा सुजीत चौहान 20 पुत्र अजय चौहान निवासी ग्राम बसडीला पाण्डेय, थाना तुर्कपट्टी को कुछ युवकों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया।वह बुरी तरह घायल होने के बाद गिर कर अचेत हो गया। लोग भाग कर उसके करीब पहुंचे तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। खबर फैलते ही वैवाहिक कार्यक्रम उथल-पुथल हो गया तथा वधू पक्ष के लोग दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। घटना के बाद वर पक्ष भी बिना वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराये बारात लेकर बैरंग लौट गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच है। शव को कब्जे में लेते हुए विविध कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।