दावत से लौट रहे तीन लोगों की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, दो की मौत, तीसरा गंभीर
Feb 28, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News - कुशीनगर में एक दुखद दुर्घटना में तीन लोग बाइक से लौटते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए। इस घटना में 58 वर्षीय गामा प्रसाद और 65 वर्षीय भुल्ली गोंड की मृत्यु हो गई। तीसरे व्यक्ति तूफानी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर। रिश्तेदारी से दावत खाकर बाइक से लौट रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी घायल रामकोला थानाक्षेत्र के निवासी हैं। रामकोला नगर में वार्ड नंबर 17 शास्त्री नगर (भोदसी) गांव निवासी 58 वर्षीय गामा प्रसाद पुत्र लकड़ी अपने साथी वार्ड नंबर 2 बापू नगर बलुआ निवासी 65 वर्षीय भुल्ली गोंड पुत्र शीतल एवं रामकोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी तूफानी के साथ बाइक से कप्तानगंज थाने के इंदरपुर के पास किसी गांव में दावत खाने गए थे। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे घर वापस आते समय कप्तानगंज ओभर ब्रिज के पहले उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात ज्यादा होने के चलते कोई मदद के लिए नहीं आया। कुछ देर बीत जाने के बाद कोई राहगीर उधर से जा रहा था जिसने देखा कि तीन लोग सड़क पर गिरे हुए हैं। उसी ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिया।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कप्तानगंज पहुंचाया।डॉक्टरों ने गामा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भुल्ली एवं तूफानी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय भुल्ली ने भी रास्ते मे दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रामकोला नगर में कोहराम मच गया।दोनों मृतकों के परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। दोनो मृतकों के शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि तीसरा घायल भी जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



