घायल को पीजीआई की जगह घर ले आए थे परिजन, मौत

Feb 12, 2026 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में एक 22 वर्षीय युवक नौशाद कुरैशी, जो बाइक से ससुराल जा रहा था, एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। आर्थिक स्थिति के कारण उसे लखनऊ के पीजीआई न ले जाकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से घर लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

घायल को पीजीआई की जगह घर ले आए थे परिजन, मौत

कुशीनगर। बाईक से देवरिया ससुराल जाने के दौरान हुए मार्ग दुर्घटना में घायल खड्डा निवासी एक 22 वर्षीय शादीशुदा युवक की बीती रात मौत हो गई। परिजनों में को मच गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजन उसे पीजीआई लखनऊ न ले जाकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से घर आ गए थे। खड्डा कस्बे के स्वामी विवेकानंद निवासी चांद मोहम्मद के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद कुरैशी की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व देवरिया निवासी रईस कुरैशी की पुत्री शबनम खातुन से हुई है। मंगलवार को नौशाद पडोसी अरशद उर्फ भोथू पुत्र मुर्तजा के साथ बाईक से देवरिया ससुराल जाने के लिए घर से निकला।

जहां देवरिया के समीप कंचनपुर में उसकी बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकरा गई। जिसमें दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजवाया। जहां नौशाद की स्थिति नाजुक देख उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां से उसे लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते लखनऊ के बजाय उसे घर लेकर चले आए। जहां बीती रात नौशाद की मृत्यु हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। तो वहीं पत्नी शबनम का रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।