Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsTraffic Jam Crisis in Sukrauli Due to Encroachment by Shopkeepers
सुकरौली कस्बा को जाम से नहीं मिल रहा निजात, राहगीर परेशान

सुकरौली कस्बा को जाम से नहीं मिल रहा निजात, राहगीर परेशान

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। सुकरौली कस्बा स्थित ब्लॉक गेट व नहर के सामने दुकानदारों द्वारा सड़क

Dec 08, 2025 10:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। सुकरौली कस्बा स्थित ब्लॉक गेट व नहर के सामने दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने के वजह से आयेदिन राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करने के बजाय जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए हैं। सुकरौली नगर पंचायत दर्जनों गांवों का मेन बाजार है। इस कस्बे में प्रतिदिन विभिन्न गांवों के लोग बाजार के लिये आते हैं। लेकिन जाम में फंसकर घंटों उनका समय बर्बाद होता है। नगर पंचायत स्थित ब्लॉक गेट के सामने व नहर के दोनों तरफ सड़क की पटरी पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से ब्लॉक मुख्यालय पर आने जाने वाली गाड़ियों से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सबसे भयावह स्थिति तब होती है, जब मरीजों को ले जाते समय एम्बुलेंस घंण्टों जाम में फंस कर जाती है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आने जाने वाले लोगों को भी इस जाम की समस्या से आये दिन जूझना पड़ता है। वहीं टेंपो चालकों द्वारा भी सड़क के दोनों पटरी पर स्टैण्ड बना कर अतिक्रमण कर लिया गया है। यही हाल नेहरू इंटर कॉलेज के पश्चिम सड़क की पटरी, पीएनबी बैंक, फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे की सड़क पर दुकानदारों के अतिक्रमण के घंटों लोग जाम में फसें रहते है, जब कॉलेज व अन्य स्कूलों के बच्चों की छुट्टी होती है तो यह जाम की समस्या और भी भयावह रूप ले लेती है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान के प्रति मूक दर्शक बने हुए।