निर्माणाधीन ओवरब्रिज ने बढ़ाई मुश्किलें, एनएच पर जाम और हादसे का खतरा

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण

निर्माणाधीन ओवरब्रिज ने बढ़ाई मुश्किलें, एनएच पर जाम और हादसे का खतरा

कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। निर्माण कार्य के चलते एक लेन बंद कर दी गई है, जबकि वाहनों का संचालन कभी एक लेन तो कभी दूसरी ओर की सर्विस लेन से कराया जा रहा है। लगातार बदली जा रही यातायात व्यवस्था से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अव्यवस्थित संचालन के कारण आए दिन जाम लग रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।फाजिलनगर कस्बे के एनएच पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए राजमार्ग की एक लेन बंद कर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है।

निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त संकेतक, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अचानक लेन बदलनी पड़ती है। इससे कई बार छोटे-बड़े वाहन आमने-सामने आ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। विशेषकर शाम के समय वाहनों की संख्या बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के साथ स्थानीय यातायात का भी काफी दबाव रहता है। ऐसे में एक लेन बंद होने अथवा यातायात को सर्विस लेन पर मोड़े जाने से लंबा जाम लग जाता है। कार्यदायी संस्था द्वारा समय-समय पर यातायात मार्ग में बदलाव किए जाने से समस्या और बढ़ रही है। कभी एनएच की एक लेन तो कभी दूसरी तरफ की सर्विस लेन चालू कर दी जाती है, जिससे वाहन चालक असमंजस में पड़ जाते हैं और कई बार गलत दिशा में पहुंच जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना लगातार बनी हुई है। निर्माण कार्य के चलते उत्पन्न इस स्थिति से क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से निर्माण अवधि के दौरान यातायात संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने, पर्याप्त बैरिकेडिंग करने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि जाम और संभावित दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सके।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।