तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से
Kushinagar News - कुशीनगर के बड़हरागंज में 13 फरवरी से मौलाना सईदुज्जमा, मौलाना अब्दुर्रकीब और अय्यूब की याद में तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए है। कई क्षेत्रों की टीमें इसमें भाग लेंगी।

कुशीनगर। बड़हरागंज में मौलाना सईदुज्जमा रहमतुल्लाह अलैहि, मौलाना अब्दुर्रकीब रहमतुल्लाह अलैहि व अय्यूब रहमतुल्लाह अलैही की याद में तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 13 फरवरी से किया जायेगा। मीडिया प्रभारी इस्तेखार अहमद बागी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता इन महान हस्तियों को श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित की जा रही है। ये तीनों महान व्यक्तित्व अपने समय के बेहतरीन आलिम, समाज सुधारक व शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, बनारस, गोरखपुर, एनई रेलवे गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बलिया, सीवान जंक्शन सहित बड़हरागंज व आसपास के कई क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


