दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़वाकर फंस गया मुख्य आरोपी
पडरौना, निज संवाददाता। मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार ने दोस्तों के साथ शातिर ढंग से घटना को अंजाम दिया। भागते समय उसकी अं

पडरौना, निज संवाददाता।मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार ने दोस्तों के साथ शातिर ढंग से घटना को अंजाम दिया। भागते समय उसकी अंगुली में चोट आ गयी थी। बेहद सुरक्षात्मक बनकर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों पैरों पर उसी रात प्लास्टर चढ़वा लिया था। उसे लगा था कि पुलिस को गुमराह देगा मगर पुलिस ने अस्पताल व सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। उसने अंत तक नामजद किए गए दूसरे निर्दोष युवक को फंसाने का प्रयास किया।पुलिस को अंत तक गुमराह करने का प्रयास किया। तेजाब कांड को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान उसके बाये पैर की अंगुली में चोट लग गई थी।
इसका उसने फायदा उठाकर दोनों पैरों में प्लास्टर चलवा कर स्वयं की बनाए जाल में फंस गया। पुलिस उसके सामने डॉक्टर के अस्पताल का सीसी कैमरे फुटेज दिखा कर उसके मंसूबे को चकनाचूर कर दिया। वहीं उसने इस मामले में दूसरे नामजद सहित एक अन्य युवक को अंत तक फंसाने का प्रयास किया, लेकिन यहा भी नाकामयाब रहा।तेजाब हत्याकांड का मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार ने शातिर अपराधी की तरह पूरी प्लानिंग की थी। योजना के तहत ही वह बिहार के गोपालगंज से तेजाब ले आया था। अनुज व विवेक के साथ मिलकर कमरे में सो रही मां-बेटी पर 1.30 बजे तेजाब फेंकने के बाद भागते वक्त छत से कूदने के दौरान उसके बायें पैर की अंगुली में चोट लग गई थी। इसके बाद वह भोर में 3.30 बजे पडरौना के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। कर मरहम पट्टी कराने के बाद डॉक्टर के सहयोगियों के साथ मिल कर अपने दोनों पैरों में प्लास्टर चढवा लिया। सवा चार बजे अस्पताल से निकल कर सीधे रामकोला स्थित किराए कमरे पर पहुंच गया। पुलिस जब आरोपी के कमरे में पहुंची तो उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढा देख दंग रह गयी। चलने फिरने में असमर्थता दिखाते हुए घटना से दूर दूर तक वास्ता नहीं होने का नाटक करने लगा। कुछ देर बाद पुलिस ने जब उसके कारनामे की सीसी फुटेज दिखाई तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। सीओ खड्डा वीरेंद्र सिंह के मुताबिक मुख्य आरोपी अंत तक मृतक युवती के रिश्तेदार नामजद व दूसरे युवक को फंसाने का प्रयास करता रहा। उसके दोनों सहयोगियों ने पुलिस की जांच में पूरे वाक्ये पर से पर्दा उठा दिया। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


