विदेश में शिक्षिका, ले लिया दो माह का वेतन, प्रबंधक व शिक्षिका पर दर्ज होगा केस

Apr 18, 2026 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के एक मदरसे में एक शिक्षिका ने अपने प्रबंधक पिता के सहयोग से विदेश यात्रा के दौरान दो महीने का वेतन गलत तरीके से उठाया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में यह मामला उजागर हुआ। पुलिस ने प्रबंधक और शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है।

विदेश में शिक्षिका, ले लिया दो माह का वेतन, प्रबंधक व शिक्षिका पर दर्ज होगा केस

कुशीनगर। कुशीनगर के एक मदरसे में तैनात एक शिक्षिका विदेश भ्रमण कर रही है। शिक्षिका ने प्रबंधक पिता की मिलीभगत से उसने दो महीना का भी वेतन उठा लिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुशीनगर जांच में यह मामला उजागर हुआ है। उन्होंने रवींद्रनगरधूस थाने में प्रबंधक व शिक्षिका के तहरीर सौंप केस दर्ज करने को कहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि शनिवार को इस मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुशीनगर भरत लाल गोंड ने बीते 13 अप्रैल को तमकुही राज तहसील के पिपरा कनक, बोदा टोला स्थित मदरसा मोहम्मदिया फैजे रसूल का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के समय उन्होंने शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में शिक्षिका तालीमुन निशा सहायक अध्यापक के नाम के सामने 25 मार्च से 27 मार्च व 30 मार्च के बीच आकस्मिक अवकाश दर्ज पाया गया। अवकाश दर्ज होने के सम्बन्ध में संस्था के प्रधानाचार्य एवं लिपिक से पूछे जाने पर उनके द्वारा लिखित रूप से बताया कि आकस्मिक अवकाश मुमताज प्रबंधक द्वारा स्वयं दर्ज किया गया है। शिक्षिका तालीमुन निशा विदेश में हैं। अभिलेखों के अवलोकन में सामने आया कि शिक्षिका के पिता मुमताज प्रबंधक हैं। प्रबंधक ने शिक्षिका का फरवरी व मार्च का वेतन भुगतान के लिए बिल हस्ताक्षर करके भेजने के साथ दो माह का वेतन भुगतान करा दिया है। जबकि शिक्षिका इस अवधि में विदेश में थी। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने रवींद्रनगरधूस थाने में तहरीर सौंप प्रबंधक व उनकी शिक्षिका बेटी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनगरधूस सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।---------पिता व बेटी ने साजिश के तहत करायी नियुक्ति, गलत तरीके से उठा रहे वेतन-प्रबंधक पिता ने बेटी को विदेश भेज फरवरी व मार्च महीने का निकाला वेतनपडरौना। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच में स्पष्ट हुआ है कि मदरसे के प्रबंधक ने एक साजिश के तहत बेटी को सहायक अध्यापिका के पद नियुक्ति करायी। गलत तरीके से वेतन उठा रहे हैं। जबकि नियमानुसार किसी संस्था के प्रबंधक की संतान उसी संस्था में बतौर शिक्षक नियुक्त नहीं किए जा सकते। प्रबंधक पिता ने बेटी को विदेश भेज कर फरवरी व मार्च महीने माह का कूटरचित तरीके से वेतन निकाल लिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने थाने में तहरीर सौंप फर्जीवाड़ा करने वाले प्रबंधक पिता व बेटी सहायक अध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शिक्षिका पर विभागीय भी की जाएगी। ।-----मदरसे में तैनात हैं 15 शिक्षकपडरौना। पिपरा कनक के बोदा टोला में संचालित मदरसे में कुल 15 शिक्षक तैनात हैं। इसमें करीब साढे पांच सौ बच्चों का नामांकन है। यह मदरसा वर्ष 2015 से एड में आया है तथा शिक्षिका की तैनात वर्ष 2016 में हुई थी। बताया जाता है कि पिता ने बेटी की तैनाती के लिए कुछ समय के लिए किसी दूसरे को प्रबंधक नियुक्त कर दिया था। आरोप है कि तैनाती के कुछ साल बाद खुद प्रबंधक बन गया। मदरसा विनियमावली 2016 के तहत मदरसा प्रबंधक या प्रबंध समिति के किसी भी मेंबर के पुत्र व पुत्री का नियुक्ति उस मदरसे में नहीं हो सकती है। ऐसे में यह पूरी तरह असंवैधानिक है।------निलंबित होगी शिक्षिका, मरदसे का होगा सिंगल ऑपरेशन: डीएमओपडरौना। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ)भरत लाल गोंड ने बताया कि प्रबंधक व शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उसकी कापी लगा कर रजिस्ट्रार मदरसा बोर्ड को भेजा जायेगा। इसके बाद रजिस्ट्रार के आदेश पर शिक्षिका को निलंबित करने के साथ प्रबंधकीय व्यवस्था का सिंगल ऑपरेशन किया जायेगा। बताया कि रजिस्ट्रार के आदेश पर गलत तरीके से निकाले गए वेतन की रिकवरी भी करायी जायेगी। विभाग इस मामले में पत्राचार करने में जुटा हुआ है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।