मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के फाजिलनगर कस्बे में संस्कार सेंट्रल एकेडमी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठ के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को मेहनत करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नैतिक शिक्षा और आत्मविश्वास के विकास पर भी चर्चा की।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे में स्थित संस्कार सेंट्रल एकेडमी में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ के मेधावी एवं होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को मोबाइल और अन्य व्यर्थ गतिविधियों में समय नष्ट करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, उनमें नैतिक शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास का विकास करना भी है। इस दौरान विनोद राय, व्यास पांडेय, अजय सिंह, दीपक सिंह, राजन राय, अभिमन्यु गुप्ता, सीपी ओझा, एके शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।