पेड़ से लटकता मिला गोरखपुर के युवक का शव

Mar 11, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में मंगलवार को

पेड़ से लटकता मिला गोरखपुर के  युवक का शव

सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद।हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में मंगलवार को गेहूं के खेत में स्थित पेड़ से संदिग्ध हाल में एक युवक का शव लटकता मिला। युवक का गला मफलर से बंधा था। पैर पूरी तरह जमीन से लगा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गोरखपुर जनपद के थाना चौरीचौरा के केवलाचक निवासी विवेक यादव (24) पुत्र धर्मेद्र यादव का शव मंगलवार को हाटा कोतवाली के शंखापार माफी में गेहूं के खेत में शीशम पेड़ से लटकता मिला। शव से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल पड़ा था। उसका पैर पूरी तरह जमीन पर लगा हुआ था।

सुबह खेत देखने पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की पहचान विवेक यादव निवासी केवलाचक के रूप में हुई। मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि सोमवार की शाम को दो लोगों के साथ रामलीला देखने की बात कह कर वह घर से निकला था। बताया जाता है कि घटना स्थल से लगभग 600 मीटर दूरी पर यज्ञ हो रहा है। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्यों के नमूने लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस संबंध में हाटा कोतवाल संजय दुबे का कहना है कि शंखापार माफी में पेड़ से युवक का शव लटकता मिला है। पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।-----परिजनों में मचा कोहरामयुवक के मौत की सूचना मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। उसकी मौत से माता विमला देवी, पिता धर्मेन्द्र व बड़ा भाई अभय व छोटा भाई विशाल का रो रो कर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।