नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के माधोपुर बुजुर्ग में एक नवविवाहिता रंजू देवी की संदिग्ध मौत हो गई। रंजू का शव छत के पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। रंजू की शादी एक साल पहले हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में रविवार की देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार के बथुआ बाजार निवासी रामसकल गिरि की बेटी रंजू देवी (21) की शादी एक साल पूर्व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग निवासी नितेश गिरि पुत्र विश्वास गिरि के साथ हुई थी। बताया जाता है कि रंजू देवी का शव शाम करीब सात छत में लगे पंखे से लटक रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 व तमकुहीराज पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की है। इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।