तमकुही रोड स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसरों में होने वाली गतिविधियों पर नजर

तमकुही रोड स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू

कुशीनगर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसरों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और मरम्मत का अभियान तेज कर दिया है। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्टेशनों पर नए कैमरे लगाए जा रहे हैं, जबकि लंबे समय से खराब पड़े कैमरों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इससे स्टेशन परिसर की निगरानी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।पिछले महीने छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में मिली सिर कटी लाश के मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका सामने आई थी। जांच एजेंसियों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों की फुटेज खंगाली थी।

इस दौरान यह भी पाया गया था कि कई स्टेशनों पर कैमरे या तो लगे नहीं थे, या फिर खराब पड़े थे, जिससे जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और प्रवेश-निकास द्वारों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल निगरानी संभव हो सकेगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था से स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। चोरी, छिनैती, मारपीट और अन्य घटनाओं की जांच में भी फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आएगी। हालांकि लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि कैमरों की नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित किया जाना जरूरी होगा ताकि व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावी बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।