Kushinagar News: दंपति में हुई सुलह
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कुशीनगरKushinagar News: पडरौना में चार परिवार परामर्श केंद्र के तहत हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक दम्पति की आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। इस प्रक्रिया में, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के कारणों पर चर्चा हुई और केंद्र की टीम ने दोनों को समझा-बुझाकर सुलह कराई।

Kushinagar News: पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक दम्पति के मध्य आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर दम्पति को परिवार परामर्श केंद्र कुशीनगर में तलब किया गया। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर उत्पन्न मनमुटाव के कारण पर विस्तृत चर्चा की गई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई। काउंसलिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सिपाही सुमन पाण्डेय, रुचि यादव, रीमा व साधना आदि शामिल रहीं।


