प्रबंध समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Kushinagar News - कोटवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लालबहादुर शास्त्री सरस्वती

कोटवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लालबहादुर शास्त्री सरस्वती शिशु मंदिर कोटवा के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब विद्यालय के तीन छात्रों ने सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में गोरक्ष प्रांत स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हियुवा नेता अजय गोविंद राव शिशु ने अव्वल छात्र कुलदीप कुशवाहा, शिवम प्रजापति और छात्रा सृष्टि बर्नवाल को 51-51 सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शिक्षा ही वह साधन है जो व्यक्ति को हर जगह सम्मान दिलाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र पटेल ने कहा कि छात्रों की इस सफलता से पूरे मंडल में विद्यालय का मान बढ़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। सम्मान समारोह में प्रधान लकामुद्दीन अंसारी, आचार्य योगेंद्र कुशवाहा, प्रमोद मिश्रा, कमलेश प्रसाद, प्रभात कुशवाहा, तेजप्रताप सिंह, अमृता सिंह, अर्चना पाण्डेय, आरुषि सिंह के अलावा अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


