
एसआईआर: लापरवाही पर बीएलओ को बीएसए ने जारी किया नोटिस, होगी कार्रवाई
Kushinagar News - कुशीनगर के प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार में सहायक अध्यापक सुनील कुमार की लापरवाही के मामले में बीएसए ने सख्त कदम उठाया है। वह दो दिन से बिना अवकाश अनुपस्थित थे और किसी और को जिम्मेदारी सौंप दी थी। बीईओ ने उनकी अनुपस्थिति की जांच की और विभागीय कार्रवाई के लिए सिफारिश की है।
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार में तैनात सहायक अध्यापक सुनील कुमार की लापरवाही का मामला सामने आने पर बीएसए ने सख्त कदम उठाया है। दो दिन से बिना अवकाश अनुपस्थित रहने के साथ दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपने की बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने नोटिस जारी कर जवाब मांग सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। गुरूवार को बीईओ रजनीश द्विवेदी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां पर सहायक अध्यापक सुनील कुमार अनुपस्थित मिले । विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप कुमार सिंह ने बीईओ को बताया कि शिक्षक दो दिन से बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब है।
सुनील कुमार को स्थानीय गांव में एसआईआर के तहत बीएलओ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने बिना विभागीय अनुमति के प्रपत्र एक भाड़े के व्यक्ति को सौंप दिए और स्वयं चुनाव व शिक्षण कार्य से अनुपस्थित रहे। एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के दौरान भी संबंधित कार्य शून्य पाया गया, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही देखते हुए उन्होंने सहायक अध्यापक पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिया। बीईओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर सुनील कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी नेबुआ नौरंगिया रजनीश द्विवेदी ने बताया कि बगैर विभागीय अनुमति लिए शिक्षण कार्य और निर्वाचन कार्य को छोड़ कर विद्यालय से गायब रहना, जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही है। बीएलओ की लापरवाही सामने आने पर तत्काल नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने तथा बीईओ की रिपोर्ट मिलने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जायेगी। एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। डॉ. रामजियावन मौर्य, बीएसए

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




