मंदिर में पिंडी तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश
Kushinagar News - कुशीनगर के खेसारी गिदहा गांव में मां काली देवी मंदिर में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने पिंडी तोड़कर स्टील की धातु चुरा ली। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया। स्थानीय ग्राम प्रधान ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने पिंडी तोड़कर ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली है। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची डॉयल 112 और कसया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हैं। पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।खेसारी गिदहा गांव स्थित मां काली मंदिर में बनी एक पिंडी को शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गांव के उत्तर सरेह में बने काली माता के मंदिर में आसपास के ग्रामीण प्रतिदिन पूजा करते हैं। घटना की सूचना पर डॉयल 112 और थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से गांव में आक्रोश व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।लोगों का आरोप है कि आए दिन मंदिर के आसपास जुआरियो का जमावड़ा लगा रहता है।स्थानीय ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात दोषियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है । अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिंडी तोड़ने वाले की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


