सुकरौली क्षेत्र में बेखौफ चल रहे मानक विहीन मेडिकल स्टोर

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर रोक लगाने के बावजूद सुकरौली कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों म

सुकरौली क्षेत्र में बेखौफ चल रहे मानक विहीन मेडिकल स्टोर

सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद।सरकार द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर रोक लगाने के बावजूद सुकरौली कस्बा सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस व मानक के धड़ल्ले से चल रहे हैं। चर्चा है कि ब्लॉक गेट से लगायत कस्बे में कई मेडिकल स्टोरों पर नकली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का खेल इन दिनों खूब चल रहा है, जबकि लोगों को सस्ती दवा मुहैया कराने के लिए जगह-जगह जन औषधि केन्द्र भी खोले गये हैं।सुकरौली कस्बे में कई मेडिकल स्टोर सचालित हो रहे हैं। इनमें से कई मेडिकल स्टोर बिना लाईसेन्स के ही संचालित हैं।

क्षेत्र के सुकरौली ब्लाक गेट, जोलाहिनिया चौराहा, देऊर चौराहा, मझना नाला पुल भगवानपुर बुजुर्ग चौराहा, झुरिया रामपुर, बरसैना, चौराहा, मोहनपुर, महुआरी, भैसही बाजार, खोट्ठा बाजार, टिनहवा, अहिरौली बाजार, टीकर, बंचरा आदि चौराहों पर मेडिकल स्टोर संचालक धड़ल्ले से बगैर मानक व लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों के अन्दर भी बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुकरौली कस्बा समेत दर्जनों अवैध मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाओं की बिक्री का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है, जिसका परिणाम है कि सीएचसी व पीएचसी पर इलाज कराने आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे मेडिकल स्टोर वाले, डाक्टरों को कमीशन का आफर देकर जाल में फसांकर अपने दवाओं की बिक्री कराने में सफल हो रहे हैं। आफर के लालच में आकर डॉक्टर इलाज कराने आने वाले मरीजों के पर्चे पर महंगी दवाएं लिख रहे हैं। इस संबंध में जिले के औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया मगर उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।