जन्मों के पुण्य के बाद मिला है मानव शरीर : अंगद
Kushinagar News - कुशीनगर के जोकवा बाजार में जय गुरुदेव संस्थान द्वारा आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपदेशक अंगद पाल ने शाकाहार, नशामुक्ति और भगवान की भक्ति पर जोर दिया।...

कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र अंतर्गत जोकवा बाजार के दक्षिण शिवमंदिर रोड स्थित ब्रह्मस्थान पर गुरुवार को जय गुरुदेव संस्थान की तरफ से आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संस्थान के फाजिलनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजू जायसवाल ने बताया कि गुरुदेव के आदेशानुसार कुशीनगर के प्रत्येक ब्लॉक में मथुरा से पधारे उपदेशक द्वारा आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन होगा। सत्संग में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक अंगद पाल ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए शाकाहार अपनाने, नशा त्यागने, चरित्र उत्थान के साथ लोगों को भगवान की भक्ति में लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे करोड़ों लोग अपने जीवन में बदलाव लाकर भगवान की भक्ति में लग गए हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर ने जन्म-जन्मान्तर के पुण्य उदय होने पर बड़ी कृपा करके हम सबको अनमोल मानव शरीर दिया है। इस अवसर पर शिव कुमार, विवेक मौर्या, वकील गुप्ता, मुन्ना गोंड, अनिता देवी, विंदा देवी, बिंदु देवी, शंकर यादव, राजेंद सिंह, आलोक, विशाल, कुसुम, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




