Kushinagar News: गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए चला जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना किसानों को केंद्र सरकार की जन सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। विवेक सिंह बंटी ने कहा कि यह अभियान किसान परिवारों को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

Kushinagar News: गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए चला जागरूकता अभियान

Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में शनिवार को प्रदेश सरकार के विशेष सामाजिक सुरक्षा जागरूकता एवं नामांकन महाअभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। केन यूनियन चेयरमैन विवेक सिंह बंटी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य गन्ना किसानों एवं उनके परिवारों को केंद्र सरकार की जन सुरक्षा और पेंशन योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में गन्ना समिति के सचिव अशोक वर्मा ने किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, लाभ और उपयोगिता बताते हुए अधिक से अधिक किसानों से इनका लाभ उठाने की अपील की। शिविर में पात्र किसानों का मौके पर ही नामांकन भी किया गया。

अभियान का उद्देश्य

केन यूनियन चेयरमैन विवेक सिंह बंटी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र गन्ना किसान परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है, ताकि प्रत्येक किसान परिवार सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने के साथ किसानों के समग्र कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

किसानों की भागीदारी

शिविर में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और नामांकन कराया। इस दौरान इफको के प्रकाश सोनी, गन्ना पर्यवेक्षक, समिति के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस शिविर का आयोजन किसके नेतृत्व में हुआ?
यह शिविर केन यूनियन चेयरमैन विवेक सिंह बंटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।