एसडीएम, कोतवाल व पूर्व विधायक के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए मानें परिजन

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। सर्पदंश के बाद सुकरौली क्षेत्र की देवतहां स्थित सीएचसी में मंगलवार को लाए गए बालक की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण ब

एसडीएम, कोतवाल व पूर्व विधायक के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए मानें परिजन

हाटा/ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद।

सर्पदंश के बाद सुकरौली क्षेत्र की देवतहां स्थित सीएचसी में मंगलवार को लाए गए बालक की मौत से नाराज परिजन और ग्रामीण बुधवार को हाटा कोतवाली पहुंचे। वे डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने और उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हुए दो घंटे तक डटे रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम योगेश्वर सिंह, कोतवाल संजय दुबे और पूर्व विधायक पवन केडिया ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सर्पदंश से हुई मौत पर शासन की ओर से शीघ्र आर्थिक सहायता दिलायी जाएगी और पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की जांच दोषी पाए जाने पर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।

Voice of UP

घटना का विवरण

मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी विजेंद्र सिंह के 13 वर्षीय पुत्र नितेश को दिन के करीब 11:10 बजे सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तत्काल सीएचसी देवतहां लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि करीब 20 मिनट की देरी के बाद भी समुचित उपचार नहीं मिला। गलत इंजेक्शन लगाए गए और गंभीर हालत के बावजूद समय पर रेफर नहीं किया गया। बाद में गोरखपुर एम्स के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल में घुसकर कुर्सियां, टेबल समेत अन्य सामान तोड़ दिया और डॉक्टरों व स्टॉफ के साथ मारपीट की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सर्पदंश के बाद बालक को कहाँ लाया गया?
बालक को सीएचसी देवतहां लाया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।