नपा के वार्ड से छह लड़कियां एक साथ गायब, इलाके में सनसनी
Kushinagar News - मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कसया थाना क्षेत्र में कुशीनगर नगर पालिका के एक वार्ड से बुधवार को सुबह एक साथ छह लड़कियां अचानक गायब हो गई।

मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद।कसया थाना क्षेत्र में कुशीनगर नगर पालिका के एक वार्ड से बुधवार को सुबह एक साथ छह लड़कियां अचानक गायब हो गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गायब हुई लड़कियों में एक लड़की के पास मोबाइल है, जिसकी लोकेशन सेवरही तक ट्रेस हुई है मगर उसके बाद पता नहीं चल रहा है।मौके पर सीओ कसया कुंदन सिंह औऱ थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पहुंचकर घर वालों से सभी लड़कियों के बारे में जानकारी हासिल की। गायब हुई लड़कियां पांच परिवारों की हैं। इनमें दो सगी बहनें हैं।
एक लड़की की उम्र महज 13 साल है जबकि अन्य की उम्र 17 से 23 साल तक है। परिजनों ने बताया कि सभी लड़कियां घर से एक साथ निकली थीं और वापस नहीं लौटीं। पहले तो घर वालों ने अपने स्तर से खोजबीन की मगर ज़ब शाम तक लड़कियां घर नहीं आयीं तब गाव वालों को सूचना कर ढूढ़ने में मदद मांगी। कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गयी। इसके बाद मुकामी पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस गांव से बाहर जाने वाले रास्तों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि किसी बच्चे ने गांव के पास फोरलेन पर उन्हें एक साथ किसी बस में सवार होते देखा था। वह बस बिहार की ओर जा रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ये सभी लड़कियां प्रतिदिन साथ ही रहती थीं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गायब हुई लड़कियों में केवल एक ही लड़की के पास मोबाइल है। देर शाम तक सीओ व एसओ कसया गांव में ही मौजूद रहे। ग्रामीणों से पूछताछ में जुटे थे।कोट- परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की जाएगी। सूचना के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गयी है। लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गयी हैं।-कुंदन सिंह, सीओ कसया
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


