Kushinagar News: लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदार भयभीत
Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में लगातार हो रही चोरी

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। चौराखास थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले का शीघ्र खुलासा करने और चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।दुकानदारों का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से बाजार में एक के बाद एक दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में भय व्याप्त है। सुधीर चौहान ने बताया कि चार दिन पहले उनकी चाय की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 600 रुपये चोरी कर लिए गए थे।
इसके बाद 13 जुलाई की रात फिर उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया गया। इस दौरान दुकान में रखी मिठाइयों सहित अन्य सामान को बिखेर दिया गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदारों ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीते एक पखवाड़े के भीतर ही हीरा मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, राजधारी की पान की दुकान तथा सुग्रीम की दुकान सहित कई प्रतिष्ठानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। व्यापारियों ने अंदेशा जताया है कि यह कृत्य अगल बगल के चोरों का ही हो सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौराखास दिनेश कुमार ने बताया कि दुकानदारों ने तहरीर दी है। जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा कर लिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


