Kushinagar News: चौकीदार के पेट से नहीं निकली गोली, इलाज में जुटे डॉक्टर

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: पडरौना में चौकी इंचार्ज की निजी रिवाल्वर से गोली चलने से चौकीदार घायल हो गया। घायल चौकीदार का इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टर उसकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

Kushinagar News: चौकीदार के पेट से नहीं निकली गोली, इलाज में जुटे डॉक्टर

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना कोतवाली परिसर में चौकी इंचार्ज के निजी रिवाल्वर से चली गोली से घायल हुए चौकीदार के पेट में फंसी गोली तीन दिन बाद भी नहीं निकल सकी है। घायल चौकीदार का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर रखते हुए आवश्यक जांच और उपचार में जुटे हैं। घटना के बाद घायल के परिजन भी लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। उनका कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता चौकीदार का इलाज है। यही वजह है कि अभी तक इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है。

घटना का विवरण

पडरौना कोतवाली में तैनात कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर सिंह कोतवाली परिसर के पांच सितंबर दिन शनिवार की दोपहर मालखाना के समीप अपनी प्राइवेट लाइसेंसी रिवाल्वर की साफ सफाई कर रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान रिवाल्वर से यकायक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुन कोतवाली परिवार में मौजूद पुलिस कर्मियों व फरियादियों में अफरा-तफरी मच गई। रिवाल्वर की बुलेट जमीन के फर्श, दीवार व फाटक से टकराते हुए परिसर में मौजूद चौकीदार छोटेलाल जायसवाल (40) पुत्र यमुना प्रसाद निवासी कानू टोला साहबगंज पडरौना के पेट में लगी। पसली के नीचे गोली लगने से वह गिर पड़ा। अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चौकीदार सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पिछले तीन दिन से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की टीम की निगरानी में कई आवश्यक जांच कराई जा रही हैं। पेट में गोली फंसी होने के कारण डॉक्टर स्थिति का आंकलन करने के बाद आगे की प्रक्रिया तय कर रहे हैं। परिजन भी घायल की हालत को लेकर चिंतित हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। घटना के बाद पुलिस की ओर से प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई थी। घायल चौकीदार के परिजनों की ओर से अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजन इस समय अस्पताल में घायल के उपचार में व्यस्त हैं। उनका पूरा ध्यान चौकीदार की हालत में सुधार पर है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है। एसपी ने प्रथम दृष्टा लापरवाही उजागर होने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

चौकीदार का इलाज

बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चौकीदार का इलाज चल रहा है। स्थिति सामान्य है। मेडिकल कॉलेज के हेड डॉक्टर से बात हुई है। उन्होंने पूरी तरह स्वस्थ होने पर गोली निकालने की बात कही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

-राकेश प्रताप सिंह, सीओ सदर

सामान्य प्रश्न

✦घटना कब हुई?−
घटना पांच सितंबर दिन शनिवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: चौकीदार के पेट से नहीं निकली गोली, इलाज में जुटे डॉक्टर