सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, शराब के अधिक सेवन से मौत की आशंका
Kushinagar News - कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र में पुरानी शराब भट्ठी के पास एक 55 वर्षीय व्यक्ति सुग्रीव यादव का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान कबाड़ के काम से जुड़ा हुआ था और परिजनों के अनुसार उसकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई।

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नौरंगिया स्थित पुरानी शराब भट्ठी के समीप शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खेत की ओर गए ग्रामीणों ने नौरंगिया-बरगहां रोड पर पुरानी शराब भट्ठी के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सरगटिया निवासी सुग्रीव यादव (55) पुत्र हरि यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह कबाड़ का काम करते थे।
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मणिन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।परिजनों ने बताया कि सुग्रीव यादव अत्यधिक शराब का सेवन करते थे और अधिक शराब पीने की वजह से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


