नहर में बहता मिला नवजात का शव

Mar 01, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - टेकुआटार, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग के समीप

 नहर में बहता मिला नवजात का शव

टेकुआटार, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग के समीप शनिवार को नहर के पानी में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिलने से सनसनी मच गयी। शव को नहर में उतरता देख आसपास के लोग जुट गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग से होकर फुर्सतपुर की ओर बह रही नहर के किनारे मौजूद लोगों की नजर यकायक पानी में बहते एक नवजात शिशु के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव नहर के पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने नवजात की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, पता कराता हूं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।