Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsShiva Singh Returns Home from Kazakhstan After Disturbing Ordeal
कजाकिस्तान में फंसे शिवा की सकुशल वापसी, मुंबई पहुंचा

कजाकिस्तान में फंसे शिवा की सकुशल वापसी, मुंबई पहुंचा

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के बरडीहा, पिपरैचा निवासी शिवा सिंह की स्वदेश वापसी हो गई है। वह कजाकिस्तान से मुंबई पहुंच गया। शिवा ने आरोप लगाया था कि उसे कजाकिस्तान की जगह किर्गिस्तान भेजा गया था और वहां उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। डीएम और एसपी को ईमेल कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी।

Jan 13, 2026 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के बरडीहा, पिपरैचा निवासी शिवा सिंह की स्वदेश वापसी हो गई है। मंगलवार को सुबह वह कजाकिस्तान के अलमाटी एयरपोर्ट से विमान यात्रा कर मुंबई पहुंच गया। घर इस खबर से बेहद खुश हैं। के लिए एजेंट ने दूसरा टिकट भेज दिया है। यह टिकट कजाकिस्तान से अलमाटी एयरपोर्ट से मुंबई एयरपोर्ट तक का है। उम्मीद है कि वह मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच जाएगा। हाटा कोतवाली के बरडीहा पिपरैचा निवासी शिवा सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह परिवार की माली हालत सुधारने के लिए बीते 14 दिसंबर को कजाकिस्तान गया था। चार दिन पहले उसने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि उसे कजाकिस्तान की जगह किर्गिस्तान भेज दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसने डीएम व एसपी को भी ईमेल कर वतन वापसी की गुहार लगायी थी। डीएम ने उसकी डिटेल केन्द्रीय गृह विभाग को भेज इसके प्रयास भी शुरू कर दिए। इस बीच आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद गोरखपुर के सिंघड़िया स्थित विदेश भेजने वाली संस्था के एजेंट ने उसके वतन वापसी की व्यवस्था की। वापसी का टिकट भेजा मगर उसे अलमाटी के एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। शिवा के परिजनों ने इसके लिए भी एजेंट को दोषी ठहराया। शिवा के परिजनों ने बताया कि सोमवर को उसे कजाकिस्तान की न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दो 24 घंटे में कजाकिस्तान छोड़कर अपने देश चले जाने का आदेश दिया गया। एजेंट ने इसके बाद सोमवार को उसे दूसरा हवाई टिकट भेजा। रात में विमान में बोर्डिंग की भी व्यवस्था करा दी गयी। मंगलवार को सुबह वह मुम्बई पहुंच गया।