तेज आंधी-बारिश के बीच ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, धू-धू कर जला पेड़

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में मौसम के अचानक बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के बीच रामकोला थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। बारिश से किसानों को राहत मिली है।

तेज आंधी-बारिश के बीच ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, धू-धू कर जला पेड़

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शुक्रवार की भोर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश के बीच कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कहीं पेड़ गिरने तो कहीं बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। इसी बीच रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसडिला के लाला टोला में आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

घटनाक्रम

सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव निवासी लधन श्रीवास्तव के घर के पास स्थित एक तरकुल (ताड़) के पेड़ पर कड़कड़ाती बिजली गिर गई, जिससे पेड़ में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। घटना को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

ग्रामीणों का कहना है कि भोर में तेज गर्जना और बारिश के बीच अचानक जोरदार आवाज हुई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ताड़ के पेड़ से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पेड़ पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा।

वृष्टि का महत्व

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत जरूर मिली है। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि खेतों में नमी लौट आई है। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुशीनगर में मौसम का मिजाज कब बदला?
कुशीनगर में मौसम का मिजाज शुक्रवार की भोर में अचानक बदला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।