Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsSevere Cold Wave Hits Padrauna Residents Struggle Amidst Dense Fog
ठंड का प्रकोप चरम पर, दो जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट

ठंड का प्रकोप चरम पर, दो जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट

संक्षेप:

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। जिले में ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच रहा है। लगातार सूर्यदेव का दर्शन न होने तथा शीतलहर के प्रभाव से लोगों का जीना दुश्वार हो

Dec 31, 2025 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

पडरौना, निज संवाददाता। जिले में ठंड का प्रकोप चरम पर पहुंच रहा है। लगातार सूर्यदेव का दर्शन न होने तथा शीतलहर के प्रभाव से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मंगलवार को भी सर्दी के सितम से ठिठुरन ज्यादा रही। इससे जनपदवासी पूरा दिन कांपते रहे। न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 16 डिसे रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञान केंद्र कुशीनगर ने दो जनवरी तक शीतलहर व घना कोहरे के कारण ठंडा दिन रहने की चेतावनी जारी की है। सर्दी के मौसम का ठंडी पछुआ हवा चलने के साथ कोहरा में सीत की बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ गई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले 18 दिसंबर से जिले में घना कोहरा के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। बीच में एक दिन सूर्यदेव का दर्शन हुआ था। इसके बाद लगातार घना कोहरा व शीतलहर के चलते लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा है। तेज सर्द हवा चलने के कारण गलन बढ गई है। शीतलहर के चलते शाम से लेकर सुबह तक घना कोहरा रहा। इसके कारण जनपदवासी परेशान हैं। दिन में धूप नहीं खिलने तथा ठंडी हवा के चलते लोग परेशान हैं। ठंड में ऊनी कपड़ा, इलेक्ट्रानिक सामान, चाय व पकौड़ी आदि की बिक्री बढ गई है।