बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर, एम्बुलेंस पहुंचने में हुई देरी

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 53 वर्षीय रामनरेश शुक्ल गंभीर रूप से घायल हो गए। बालू लदे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर, एम्बुलेंस पहुंचने में हुई देरी

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोटवा मोड़ के सामने उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की सूचना तत्काल एम्बुलेंस को दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और मदद में जुटे रहे।घायल

की पहचान रामनरेश शुक्ल (53) पुत्र राजनारायण शुक्ल निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है। रामनरेश शुक्ल घर से नेबुआ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आ गए।एम्बुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल को कोटवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रविंद्र नगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई मणीन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।