सीएम पोर्टल पर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
Kushinagar News - कुशीनगर के जटहां बाजार क्षेत्र में रीता देवी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है कि उसके पट्टीदारों ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पति गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और विपक्षी इसका फायदा उठा रहे हैं। रीता ने निष्पक्ष पैमाइश और कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
कुशीनगर। जटहां बाजार क्षेत्र एकवनही उर्फ भागवतपुर में जमीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रीता देवी पत्नी शर्मा नन्द गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके ही पट्टीदारों ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित के अनुसार अवैध कब्जा किये भूमि को आरोपियों द्वारा जबरन जोता जा रहा है। उसने बताया कि उसके पति गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके हार्ट का ऑपरेशन हो चुका है तथा वह ब्रेन हेमरेज, फालिज और बीपी जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, उनका एक बेटा भी पोलियो से दिव्यांग है।
पीड़ित का आरोप है कि उनकी शारीरिक कमजोरी और पारिवारिक मजबूरी का विपक्षी फायदा उठा रहे हैं।रीता ने मांग की है कि जमीन की निष्पक्ष पैमाइश कराकर हिस्से के अनुसार बंटवारा कराया जाए तथा अवैध कब्जे से उसकी भूमि मुक्त कराई जाए। साथ ही संबंधित राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाय।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


