Kushinagar News: रामकोला में किसान शहीद दिवस 10 को
हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News: कुशीनगर के रामकोला में समाजवादी पार्टी 10 सितंबर को शहीद दिवस मनाएगी। इस वर्ष के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव होंगे। पूर्व मंत्री ब्रहमाशंकर त्रिपाठी और राधेश्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं और जनता से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Kushinagar News: कुशीनगर। रामकोला में समाजवादी पार्टी द्वारा 10 सितंबर को शहीद दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस साल भी कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रहमाशंकर त्रिपाठी तथा पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने बताया कि इस बार का रामकोला शहीद दिवस के मुख्य अतिथि सांसद बदायूं आदित्य यादव होगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की है।


