रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

Mar 14, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कसया, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कुशीनगर के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव

रसोई गैस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

कसया, हिन्दुस्तान संवाद।समाजवादी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कुशीनगर के पूर्व प्रत्याशी सपा नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरना दिया। रसोई गैस एलपीजी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेताया कि उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।शुक्रवार को सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को न उपलब्ध होने पर आक्रोश जताया। सपाइयों के साथ धरने पर बैठे सपा नेता श्री राव ने कहा कि एलपीजी गैस की उपलब्धता के सरकारी दावे के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

विधानसभा कुशीनगर सहित जनपद में उपभोक्ता लाइन लगाकर गैस लेने के लिए बाध्य हैं लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है। आम उपभोक्ताओं को समय से एलपीजी उपलब्ध कराया जाय। सपा नेता श्री राव ने उपजिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपकर जनता की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेताया कि समाजवादी पार्टी एक बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष उग्रसेन यादव, अमेरिकन खरवार, ललित यादव, जिपंस प्रदीप सिंह, अरविंद गौतम, जसवंत सिंह, चंदन राज, सिकंदर आलम, भरत सिंह, विश्वजीत सिंह बिरजू, राम प्रताप सिंह, राकेश सिंह, संजय राव आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।