Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsSafety Measures Implemented at IPL Sugar Mill Reflectors on Cane Transport Vehicles
गन्ना ढोने वाले वालों पर खड्डा चीनी मिल ने लगावाए रिफ्लेक्टर टेप

गन्ना ढोने वाले वालों पर खड्डा चीनी मिल ने लगावाए रिफ्लेक्टर टेप

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खड्डा कस्बे में स्थित आईपीएल

Dec 01, 2025 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खड्डा कस्बे में स्थित आईपीएल चीनी मिल में गन्ना लाने वाले वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया गया। इस दौरान यूनिट हेड एन पी सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पवन पटेल एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि किसानों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोहरे का समय शुरू होने वाला है इसलिए हमारे द्वारा यातायात नियमों को ध्यान मे रखते हुए सभी ट्रैक्टर ट्रॉली पर आगे फ्रंट पर सफेद व दोनों साइड में येलो और पीछे बैक साइड मे रेड कलर के रेडियम रिफ्लेक्टर टेप व स्टीकर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाइट रिफ्लेक्टर से पता लगता है कि वाहन आगे से आ रहा है और येलो से पता लगता है कि वाहन की साइड है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेड दिखने से पता लगता है कि वाहन आगे जा रहा है। यह कार्य आईपीएल चीनी मिल द्वारा दैनिक कराया जायेगा, जिससे सड़क पर आम जन को सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। यूनिट हेड ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए एक और नये किसान विश्राम भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है। केन हेड ने किसानों से अपना समस्त गन्ना मिल मे आपूर्ति करने, किसान हित मे चीनी मिल विस्तारित कैपेसिटी पर पेराई करने तथा सरकार द्वारा किसान हित में गन्ना मूल्य 400 रु प्रति कुंतल किये जाने की बात कही। उन्होंने किसान भाईयों से कहा कि अपना गन्ना दूसरे राज्य बिहार मे आपूर्ति न करें क्योंकि बिहार का रेट भी कम है और इससे राजस्व हानि भी होती है। साथ ही किसानों से अपील है कि मिल एरिया मे यदि व्यक्ति अवैध रूप से गन्ना खरीद कर बिहार पहुंचाते हैं तो इसकी सूचना चीनी मिल और गन्ना समिति मे देकर जनहित मे योगदान अवश्य करें।