26 साल पुराने राजस्व विवाद का हुआ पटाक्षेप

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में 26 वर्षों से अधूरी सड़क निर्माण का विवाद समाप्त हो गया है। रविवार को अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश पूरी हुई। जिलाधिकारी ने दो भूखंडों के विनिमय को मंजूरी दी, जिसके बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। क्षेत्रवासियों को इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी।

26 साल पुराने राजस्व विवाद का हुआ पटाक्षेप

कुशीनगर। निर्माणाधीन टेकुआटार-पगरा रामनगर मार्ग स्थित लठियहवा ब्रह्मस्थान के समीप अधूरी 50 मीटर सड़क का 26 साल बाद पूरा बन कर तैयार होने का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किसान के जमीन की पैमाइश का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद सहमति पत्र पर विभागीय अधिकारियों और किसान, ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर कर सौंप दिया गया, जिससे 26 वर्षों से चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया।

भूमि विनिमय की मंजूरी

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर द्वारा दो भूखंडों के विनिमय (अदला-बदली) को मंजूरी दिए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने किसान की भूमि लोक निर्माण विभाग व सरकारी भूमि किसान के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज कर खतौनी जारी कर दी थी। रविवार को रजिस्टार कानूनगो राधेश्याम दीक्षित, कानूनगो टेकुआटार अजय कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल विवेक प्रजापति, विनीत कुमार, ग्राम प्रधान परवरपार राजेश राव, किसान रामाशीष यादव, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विनय सिंह, अवर अभियंता संजीव कुमार श्रीवास्तव, मंटू राव, जितेंद्र राव आदि की मौजूदगी में पैमाइश शुरू की गई है। पैमाइश कर किसान को जमीन पर कब्जा दे दिया गया, जिससे ब्रह्मस्थान के समीप 50 मीटर सड़क पर कार्य शुरू हो जाएगा। ग्राम प्रधान परवरपार राजेश राव ने कहा कि लठियहवा ब्रह्मस्थान के पास 50 मीटर सड़क जो 26 वर्षों से नहीं बन पा रही थी। इससे सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन का मुख्य मार्ग था। इस समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत मिलेगा। किसान रामाशीष यादव ने कहा कि पैमाइश के बाद जमीन मिल गई है। सड़क का निर्माण शुरू हो। उन्हें बहुत ही खुशी है।

Voice of UP

सड़क निर्माण में सहमति

अधूरी सड़क निर्माण में दिशा में सभी पक्षों से सहमति बन गई है। पुराना विवाद समाप्त हो गया। एक सप्ताह के अंदर अधूरी सड़क निर्माण का काम शुरू हो जायेगा।

विनय सिंह, सहायक अभियंता लोनिवि

सामान्य प्रश्न

किस सड़क का निर्माण 26 वर्षों से अधूरा था?
टेकुआटार-पगरा रामनगर मार्ग स्थित लठियहवा ब्रह्मस्थान के समीप 50 मीटर सड़क का निर्माण 26 वर्षों से अधूरा था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।