राष्ट्रीय लोकदल मजबूती से लड़ेगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : डॉ. रामाशीष राय
Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राष्ट्रीय लोकदल पूरी मजबूती से लड़ेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

कुशीनगर, हिटी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राष्ट्रीय लोकदल पूरी मजबूती से लड़ेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर गांव गांव संगठन को मजबूत करने का कार्य सुनिश्चित किया जायेगा। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम भैंसहा के टोला छितौना पट्टी में कही। वह एक निजी कार्यक्रम से रालोद जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर के आवास पर पहुंचे थे। रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे लोग चुनकर बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान चुनकर आएं तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशन में संगठनात्मक मजबूती, जन संपर्क अभियान और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता है।
पंचायत चुनाव केवल चुनाव ही नहीं किसान, महिला, युवा सशक्तिकरण की लड़ाई है। हमारी पार्टी का मुख्य मुद्दा आत्म निर्भर भारत, गांव और किसान। पार्टी किसानों की पार्टी है, जिसको लेकर प्रतिबद्ध है और कटिबद्ध है। लोकतंत्र जनता की जनता की भावनाओं से संचालित होता है और रालोद एनडीए गंठबंधन की सहयोगी है व लोकतांत्रिक मूल्यों, आम जन के विकास के लिए राष्ट्र विकास का कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश सचिव सिया शरण पाण्डेय, गणेश प्रसाद, देवेन्द्र राय, सिंहासन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



