Kushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल चलाने की कवायद, 25 से 30 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: कुशीनगर में कप्तानगंज चीनी मिल को दोबारा चलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 25 से 30 करोड़ रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी। उपाध्यक्ष ने किसानों के सहयोग की सराहना की है और दावा किया है कि बंदी के बावजूद किसानों का पूर्ण भुगतान किया गया है।

Kushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल चलाने की कवायद, 25 से 30 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद

Kushinagar News: कुशीनगर। तीन वर्षों से अधिक समय से बंद पड़ी कप्तानगंज चीनी मिल को दोबारा चलाने की कवायद शुरू हो गई है। कप्तानगंज चीनी मिल में वर्ष 1992 से विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके मौजूदा उपाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कप्तानगंज की कनोडिया चीनी मिल को दोबारा संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में आवश्यक मशीनरी की मरम्मत और जिन उपकरणों को बदलने की जरूरत है, उसका खर्च आंकलित किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार मिल को दोबारा संचालन में लाने के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी। इस राशि की व्यवस्था मिल प्रबंधन विभिन्न स्रोतों से करेगा। उन्होंने कहा कि हर हाल में मिल को अगले पेराई सत्र 2027-28 से चलाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के गन्ना किसानों से मिल के पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भी मिल संकट में रही, किसानों ने सहयोग किया। उन्होंने दावा किया कि बंदी के बावजूद मिल ने किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। हालांकि वर्ष 2002-03 के पेराई सत्र का करीब छह करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान मिल के दोबारा संचालन के साथ करने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

उपाध्यक्ष की टिप्पणी

उपाध्यक्ष ने कहा कि कानोडिया समूह की कप्तानगंज चीनी मिल सबसे पुरानी इकाइयों में से एक है और समूह की इससे विशेष निष्ठा जुड़ी हुई है। इसी वजह से मिल को हर हाल में दोबारा चलाने की कोशिश की जा रही है। मिल बंद होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़े असर की ओर भी ध्यान दिलाया गया। पिछले तीन वर्षों से चीनी मिल का पहिया रुका होने के कारण गन्ना किसानों, मजदूरों और कस्बे के व्यापारियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। डिस्टलरी के बंद होने के बाद चीनी मिल का संचालन भी ठप होने से कप्तानगंज की औद्योगिक कस्बे के रूप में पहचान प्रभावित हुई है। मिल के दोबारा चलने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

निर्णायक निरीक्षण

गुरुवार को मिल के उपाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव, तकनीकी उप महाप्रबंधक शिव गोविंद श्रीवास्तव समेत अधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण कर मशीनरी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिल प्रबंधन के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो आगामी पेराई सत्र 2027-28 से मिल दोबारा संचालित की जाएगी। तकनीकी उप महाप्रबंधक शिव गोविंद श्रीवास्तव, उप प्रबंधक प्रशासन विनोद श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रबंधक शिशुपाल सांखला, अनुराग पांडेय, रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦कपतानगंज चीनी मिल को दोबारा संचालित करने में कितनी पूंजी की आवश्यकता होगी?−
कपतानगंज चीनी मिल को दोबारा संचालन में लाने के लिए करीब 25 से 30 करोड़ रुपये की पूंजी की आवश्यकता होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: कप्तानगंज चीनी मिल चलाने की कवायद, 25 से 30 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद