Kushinagar News: झाड़ियों से पटी सड़क की सफाई कराने की मांग

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर में भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक तिवारी ने सांसद शशांक मणि को शिकायत पत्र दिया है। शिकायत में कहा गया है कि समउर से पटहेरवा जाने वाली सड़क झाड़ियों और गड्ढों से भरी है, जिससे लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। उन्होंने सड़क साफ करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Kushinagar News: झाड़ियों से पटी सड़क की सफाई कराने की मांग

Kushinagar News: कुशीनगर। भाजपा मंडल पटहेरवा के कार्यकर्ता अभिषेक उर्फ बिट्टू तिवारी ने क्षेत्र की पटहेरवा से समउर जाने वाली सड़क की दोनों तरफ पटरियों पर झाड़ी पटे होने की समस्या को लेकर देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को शिकायत पत्र सौंपकर झाड़ियों से पटी सड़क को शीघ्र साफ कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने सांसद को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि समउर से पटहेरिया होते हुए चंद्रौटा और भेलया तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पूरी तरह झाड़ियों से पट चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।अभिषेक उर्फ बिट्टू तिवारी ने सांसद को अवगत कराया कि बरसात के मौसम में सड़क किनारे की दोनों तरफ की पटरियां जंगल झाड़ों से पट गयी हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गयी है। वहीं सड़क किनारे क्षेत्रीय लोगों द्वारा भी पुआल, गन्ने का पता आदि रखकर अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई कराने तथा अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।