Kushinagar News: नहर की पटरी बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
Kushinagar News: कुशीनगर के सेवरही ब्लॉक में भगवानपुर राजवाहा की नहर पटरी अत्यधिक कीचड़ और गड्ढों से बदहाल हो गई है। यह मार्ग महत्वपूर्ण गांवों को जोड़ता है और यात्रियों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पैदल मार्ग की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Kushinagar News: कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के भुलिया बाजार के पास भगवानपुर राजवाहा की नहर पटरी हल्की बारिश में ही कीचड़ और गड्ढों से बदहाल हो जाती है। यह मार्ग से कई गांवों को तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग, तरयासुजान रेलवे स्टेशन तथा सलेमगढ़ होते हुए एनएच-28 से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि नहर की पटरी पर गड्ढे और फिसलन के कारण पैदल, साइकिल व बाइक चालको के लिये दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे लोगों को चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीण अबरार हुसैन, प्रदीप गुप्ता, ज्ञान प्रकाश सिंह, रविकांत ओझा, विपिन राय, राकेश मद्धेशिया, विनोद कुशवाहा आदि ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से नहर पटरी की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


