मुसहर परिवारों में तिरंगा वितरित कर झंडा लगाने का दिलाया संकल्प
Kushinagar News - कुशीनगर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने गरीब मुसहर परिवारों में तिरंगा वितरित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संविधान को लागू हुए 76 वर्ष हो गए हैं, लेकिन कई आदिवासी परिवारों को...

कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत जंगल नाहर छपरा के सेमरहना मुसहर टोली में वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में गरीब, असहाय मुसहर परिवारों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा वितरित कर झंडा लगाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि आज भारतीय संविधान को लागू हुए 76 वर्ष हो गए, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य व गरीबी से तंग आदिवासी परिवारों को संविधान व गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी अधूरी रह गई। जब से देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभरा है।
यही कारण है आज चारों तरफ भारत सरकार की जय जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि आज देश से गरीबी हटाने के लिए केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सैकड़ों लोककल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इसी उद्देश्य से आज इन गरीब आदिवासी परिवारों में तिरंगा झंडा बांटा जा रहा है ताकि वे गणतंत्र दिवस के बारे में ठीक से जान सकें। उन्होंने कहा 26 नवंबर से 26 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस गोष्ठी मनाया जा रहा है जो 26 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी आदिवासी परिवारों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया गया।
इस दौरान विशनपुर ब्लॉक के भाजपा के मंडल मंत्री मनोज कुमार गोंड़, हिमांशु गुप्ता, गोविंद कुशवाह, प्रदीप गुप्ता, रामाश्रय कुशवाहा, मदन गोंड़, कैलाश मुसहर, शनिचरी देवी, फेकनी देवी, लक्ष्मीना देवी, बेइली देवी, लाली देवी, पिंकी देवी, रामावती देवी, उर्मिला देवी, कोइली देवी, नागिया देवी, केदली देवी आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।