Kushinagar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए 1100 सेट और पहुंची राहत सामग्री
Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के एपी तटबंध टूटने के बाद

Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के एपी तटबंध टूटने के बाद जवही दयाल, चैनपट्टी समेत आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाने के बाद अब उनके बीच राहत सामग्री वितरण की तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार की रात बहराइच और गोरखपुर से करीब 1100 सेट आपदा राहत सामग्री तहसील मुख्यालय पहुंची। राहत सामग्री के प्रत्येक सेट में लाई, आलू, नमक, तिरपाल, गैलन, बाल्टी, मग और डिटोल समेत जरूरत की अन्य सामग्री शामिल है। राहत सामग्री पहुंचने के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक इसे पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कई स्थानों पर आवागमन की समस्या को देखते हुए प्रशासन बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों की भी व्यवस्था कर रहा है ताकि दुर्गम इलाकों में फंसे परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके।


