17 करोड़ 98 लाख से बनेगा फोरलेन पुल, जल्द शुरू होगा काम

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में गायत्री मंदिर के समीप गंडक नहर पर फोरलेन पुल निर्माण की मंजूरी मिल गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के प्रयासों से 17.98 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इससे जाम की समस्या में कमी आएगी। इसके अलावा, नहर की दक्षिण पटरी पर 1.5 किमी सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।

17 करोड़ 98 लाख से बनेगा फोरलेन पुल, जल्द शुरू होगा काम

कुशीनगर। शहर के गायत्री मंदिर के समीप स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर लगने वाली जाम से परेशान होने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के प्रयास से गंडक नहर पर फोरलेन पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्तमान टू-लेन पुल को फोरलेन में परिवर्तित करने के लिए 17 करोड़ 98 लाख की प्रशासनिक, तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पुल निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह पुल एक साल के भीतर बनकर तैयार होगी। इसके बनने के बाद जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

पुल की चौड़ाई बढ़ाने की मांग

शहर के गायत्री मंदिर के समीप स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर का पुल काफी पुराना है और इसकी चौड़ाई वर्तमान समय में जितनी चाहिए, उतनी नहीं है। नहर की उत्तरी पटरी को बाईपास सड़क के रूप में विकसित किया गया है। ऐसे में पुल पर हर दिन रूक-रूककर जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं। वर्षों से इस पुल की चौड़ाई बढ़ाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर फोरलेन पुल निर्माण कराने की मांग की। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि पडरौना और संपूर्ण कुशीनगर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचा और हमारे नागरिकों को सुगम जीवन शैली प्रदान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। गायत्री मंदिर के पास स्थित पुल वर्षों से यातायात के भारी दबाव के कारण लोगों के लिए जाम का एक बड़ा कारण बना हुआ था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मैंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से लगातार पत्राचार और व्यक्तिगत प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से फोरलेन पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हुए जल्द ही शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Voice of UP

नहर की दक्षिण पटरी पर 1.5 किमी बनेगी पक्की सड़क

राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के ही प्रयास से गायत्री मंदिर से लेकर बलुचहां तक बड़ी गंडक नहर की दक्षिण दिशा की पटरी पर 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अगले महीने में ही निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना है। इससे शहर के एक बड़े हिस्से को बाईपास कनेक्टिविटी मिलेगी। रास सांसद के मीडिया प्रभारी समशेर मल्ल ने बताया कि नहर पटरी पर बनने वाली सड़क का जल्द शिलान्यास कर निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा कसया-पडरौना फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है। उम्मीद है कि यह परियोजना भी जल्द मूर्तरूप लेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंडक नहर पर फोरलेन पुल का निर्माण कब शुरू होगा?
फोरलेन पुल का निर्माण टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही शुरू होगा और यह एक साल के भीतर बनकर तैयार होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।