Kushinagar News: नपा अध्यक्ष 31 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने रक्षाबंधन पर्व पर अपने मोहल्ले की बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत किया। इस अवसर पर बहनों ने उनके प्रति स्नेह प्रकट किया। जायसवाल ने कहा कि यह परंपरा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भावनाओं का प्रतीक है।

Kushinagar News: नपा अध्यक्ष 31 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता

Kushinagar News: कुशीनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने मोहल्ले साहबगंज तुरहा टोली में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह की परंपरा को आगे बढ़ाया।इस अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। बहनों के स्नेह और आत्मीयता से पूरा माहौल भावुक एवं उल्लासपूर्ण रहा। नपा अध्यक्ष ने कहा कि 31 वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से राखी बंधवाना उनके लिए केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भावनाओं और आत्मीय रिश्तों का पर्व है।

बहनों का प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। छोटी बच्चियों से लेकर बड़ी बहनों तक का अपनापन उन्हें हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बहनों के जीवन में सदैव खुशियां बनी रहे और भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता इसी तरह प्रेम एवं विश्वास के साथ मजबूत होता रहे। इस दौरान मोहल्ले की बहनों एवं स्थानीय नागरिकों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: नपा अध्यक्ष 31 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन के स्नेह का रिश्ता