कप्तानगंज-थावे रेलखंड से गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन
Kushinagar News - कुशीनगर में होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा से आनन्द विहार टर्मिनल तक चलेगी और इसका संचालन 02 से 16 मार्च, 2026 तक होगा। वापसी यात्रा में यह ट्रेन आनन्द विहार से छपरा के लिए चलेगी।

कुशीनगर। होली में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ कप्तानगंज-थावे रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। सोमवार से इसका संचालन शुरू कर दिया गया। रेलवे प्रशासन की तरफ से होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05071/05072 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। यह ट्रेन छपरा से 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिए संचालित होगी। 05071 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से 15.00 बजे प्रस्थान कर मशरख से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.24 बजे, थावे से 17.55 बजे, पडरौना से 19.22 बजे, रामकोला से 19.44 बजे, कप्तानगंज से 20.15 बजे, गोरखपुर से 21.25 बजे, खलीलाबाद से 22.05 बजे, बस्ती से 22.47 बजे, गोंडा से 23.55 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.32 बजे, सीतापुर से 03.20 बजे, शाहजहाँपुर से 05.22 बजे, बरेली से 06.22 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे तथा गाजियाबाद से 09.50 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 10.20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 05072 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा होली विशेष गाड़ी 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 11.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 12.45 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से 16.59 बजे, शाहजहांपुर से 18.17 बजे, सीतापुर से 20.00 बजे, बुढ़वल से 21.42 बजे, गोंडा से 23.20 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.32 बजे, खलीलाबाद से 01.07 बजे, गोरखपुर से 02.00 बजे, कप्तानगंज से 02.55 बजे, रामकोला से 03.22 बजे, पडरौना से 03.44 बजे, थावे से 05.40 बजे, दिघवा दुबौली से 06.40 बजे तथा मशसख से 07.02 बजे छूटकर छपरा 08.15 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



