Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsQuiz Competition Organized at Kushinagar s Anjuman Islamia School to Enhance Education Standards
क्विज प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

क्विज प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। फाजिलनगर ब्लॉक के भानपुर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया में शैक्षणिक स्तर को

Feb 09, 2026 09:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर, हिटी। फाजिलनगर ब्लॉक के भानपुर स्थित मदरसा अंजुमन इस्लामिया में शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक निजी सामाजिक संस्था द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य हाफिज हसमुद्दीन ने कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की का सबसे मजबूत आधार है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में सीखने की रुचि पैदा करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। विशिष्ट अतिथि रहे असलम खान ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे अपने ज्ञान को पहचान पाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाली छात्रा नेहा खातून को साइकिल, दूसरे स्थान पाने वाले मोहम्मद शरीफ और तीसरा स्थान पाने वाले कैफ को टेबल फैन तथा पन्द्रह प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 85 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान मुहम्मद हसन खान, इरशाद खान, अब्दुल जलील, अब्बास खान गफ्फार आदि उपस्थित रहे।